News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सगे दरींदे चाचा ने मासूम भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, रिश्ते को किया कलंकित

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 3, 2025  |  5:05 PM

310 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सगे दरींदे चाचा ने मासूम भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, रिश्ते को किया कलंकित WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा कस्बे के एक मुहल्ले का है पूरा मामला

     

  • कलियुगी चाचा ने पांच वर्षीय भतीजी के साथ किया बलात्कार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के एक मुहल्ले में मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। रिश्ते में सगे चाचा ने घर सुनसान देखकर सगी मासूम भतीजी के संग मुंह काला कर दिया है। मासूम ने अपने साथ हुई विभत्स घटना को रोते हुए मां से बताया तब मां बदहवास हो गई। रविवार की शाम को पीड़ित बच्ची की मां ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। जांचोपरांत पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

खड्डा नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी एक महिला ने बताया कि उसका मूल निवास नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में है। विगत कई वर्षों से वह नगर में ही बच्चों संग निवास करती है, पति रोजी- रोटी के सिलसिले से विदेश में है। रिश्ते में सगा देवर चार दिनों से घर पर है। रविवार को चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गई थी, इसी दरम्यान घर सुनसान देखकर उसका सगा दरींदा देवर घर पर मौजूद 5 वर्षीय बच्ची को मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया, घर आने पर बच्ची बदहवास हो गई थी और कपड़े पर खून के धब्बे लगे हुए थे जिसे रोते बिलखते उसने बताया तो मां के होश उड़ गए। आरोपी चाचा मौका देखकर फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित बच्ची के मां ने खड्डा पुलिस को तहरीर सौंप कर दिया। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने त्वरित रूप से पुलिस टीम गठित कर आरोपी के धरपकड़ के लगा दिया जिसे कुछ समय बाद हिरासत में ले लिया गया। आरोपी प्रिंस मद्धेशिया के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म आदि का मुकदमा दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना के संबंध में सीओ सदर अभिषेक प्रताप अंजेय ने बताया कि घटना में त्वरित रूप से आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर कार्रवाई की गई है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking