News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ : शांति पूर्ण माहौल में मनाए खुशियों का त्यौहार : विमलेश द्विवेदी बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आठ जगहों पर हुई पीस कमेटी की बैठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 3, 2025  |  4:29 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ : शांति पूर्ण माहौल में मनाए खुशियों का त्यौहार : विमलेश द्विवेदी बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आठ जगहों पर हुई पीस कमेटी की बैठक WhatsApp
Responsive image
  • बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आठ जगहों पर हुई पीस कमेटी की बैठक

सलेमगढ़/कुशीनगर ।आगामी त्यौहारों होली,रमजान को थाना क्षेत्र में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु लगातार प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह भ्रमणशील रहकर चौपाल लगाकर पीस कमेटी की बैठक कर रहे है। इनके दिशा निर्देशन में बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को आठ स्थानों पर कार्यवाहक पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर विमलेश द्विवेदी द्वारा बैठक कर आमजनों से रूबरू होकर प्रदेश सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन से अवगत कराया गया।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व आमजन से कार्यवाहक चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विमलेश द्विवेदी द्वारा यह अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें,थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों असामाजिक तत्वों,की किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियां दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ,गलत,अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। आगामी सभी त्यौहार भाईचारा और खुशियों का त्यौहार है, इसे आपस में मिल जुल कर संपन्न कराए।

मजे की बात इस बैठक की यह रही कि गांव की बीपीओ द्वारा आयोजित पीस कमेटी की बैठक की सूचना के प्रसारण में काफी कोताही की गई,जिससे काफी संख्या में लोग बैठक के हिस्सा लेने में वंचित रह गए। लोगों के बातों पर ध्यान दे तो चौकी के एक सिपाही जी द्वारा बैठक की सूचना देने में काफी भेदभाव वार्ता गया हैं। जिसमें जिसमें सलेमगढ़ मियां टोला में हुई बैठक उदाहरण के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। काफी समय से इस चौकी पर तैनाती इस सिपाही जी की भेद भाव की महिमा कई प्रकरण के चर्चाएं के जन्म दे रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking