News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शादी की धूमधाम से तैयारी, सात फेरों के पहले दुल्हन हुई फरार

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 5, 2025  |  9:54 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शादी की धूमधाम से तैयारी, सात फेरों के पहले दुल्हन हुई फरार
  • शादी का बट चुका था कार्ड
  • हल्दी के दिन लड़की हुई फरार
  • कल गुरुवार को होनी थी वर- वधू की शादी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव में हल्दी के दिन दुल्हन के घर से फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी पाकर वरपक्ष बेटे की शादी को लेकर काफी चिंतित हैं। वर पक्ष की ओर से खड्डा पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की से तय हुई। लग्नानुसार 5 मार्च को हल्दी व 6 मार्च को शादी होनी थी। दोनों पक्ष के लोगों ने नाते-रिश्तेदारों में निमंत्रण पत्र भी बांट दिए। हल्दी के दिन नात रिश्तेदार भी जुटना शुरू हो गए। दोनों घरों में शादी की पुरजोर तैयारी चल रही थी। इधर हल्दी के दिन होने वाली दुल्हन घर से फरार हो गई। लड़की द्वारा लड़के को एक मैसेज भी किया गया है, जिसमें वह जिंदगी से जाने की बात लिखी है। इसकी सूचना लड़की की मां द्वारा वरपक्ष को दी गई। यह सूचना पाकर वरपक्ष के लोग चिंतित हो उठे। वरपक्ष की ओर से लड़के की मां ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई गई है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking