News Addaa WhatsApp Group

विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली 

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 6, 2025  |  5:30 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली 
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से निकली साइकिल यात्रा गुरूवार को दोपहर में कप्तानगंज विकास खण्ड के घोघरा में पहुची जहां यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती समारोह मना रहा है।इसको लेकर गोरखपुर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम करा रहा है।इस क्रम में बीते सोमवार को प्रदेश की राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया था। साइकिल यात्रा विश्वविद्यालय से होकर  पादरी बाजार,पतरा, पिपराइच,सिधावल होते हुए घोघरा पहुंची  कॉलेज के गेट गई। जहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंतोष शर्मा के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घोघरा मंतोष शर्मा के अगुवाई में प्राथमिक विद्यालय घोघरा परिसर में सभी साइकिल यात्री विद्यार्थियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे विश्वविद्यालय के राजनित विज्ञान के प्रोफेसर गोपाल प्रसाद ने बताया कि यात्रा में कुल 25 विद्यार्थियों का दल शामिल हैं। उनमें 18 छात्र व सात छात्राएं शामिल हैं। ये बीए,बीएससी,एमए, एमकाॅम व पीएचडी के हैं।यात्रा का समापन छह मार्च को विश्वविद्यालय पहुंचकर होगा।साइकिल यात्रा का प्रमुख मकसद नारी सशक्तिकरण सामाजिक कुरीतियों के दूर करने के लिए जागरूकता फैलाना है।यात्रा में शामिल सभी साइकिल पर स्लोगन लिखी तख्तियां लगी हुई हैं। 
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनी इलायस,सहायक अध्यापक धर्मप्रकाश पाठक,आनन्द पाण्डेय सहित निर्मल साहनी, दीपचंद,नौसाद अली,गोलू पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking