News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बीएससी छात्रा का शव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 21, 2025  |  3:01 PM

246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बीएससी छात्रा का शव WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला इक्कीस वर्षीय बीएससी छात्रा का शव

कुशीनगर । जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर बिंदवलिया में किराए की मकान ने रह कर बुद्धा स्नातकोत्तर कुशीनगर में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही एक इकीस वर्षीय छात्रा का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बताते चले कि इसी जनपद के थाना कुबेर स्थान के ग्राम पिपरा जाटमपुर निवासी सुरेन्द्र सैनी इक्कीस वर्षीय पुत्री प्रतिभा सैनी किराए के मकान में रह कर बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। शुक्रवार को उसके कमरे से उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका प्रतिभा का एक भाई गोरखपुर ने पढ़ता है, कल से बहन से फोन से बात करना चाहता था,लेकिन फोन व्यस्त बात रहा था, परेशान होकर वह आज कुशीनगर आया ,और उपरोक्त घटना देखकर पुलिस चौकी कुशीनगर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हैं।

बोले चौकी प्रभारी कुशीनगर :

*इस संवाददाता को पुलिस चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतका प्रतिभा सैनी किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी ।मौके पर फॉरेंसिक टीम भी आई है।हर एक पहलू को केंद्र मान कर जांच किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking