News Addaa WhatsApp Group Join करें

लघु नाटिका से छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 21, 2025  |  5:53 PM

141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लघु नाटिका से छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्रकला प्रतियोगिता के साथ मनाया अन्तराष्ट्रीय वन दिवस

कप्तानगंज/कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज मे शुक्रवार को वन विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विधालय की छात्राओं ने अपने अपने प्राकृतिक चित्रों से पर्यावरण को बचाने हेतु जागरूक किया। वन विभाग ने सभी प्रतियोगी छात्राओं के चित्रों का अवलोकन कर प्रथम पुरस्कार शना को, द्वितीय पुरस्कार शाम्भवी गौड़ व तृतीय पुरस्कार रागिनी रावत को दिया गया। सभी प्रतियोगी छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम चौहान ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया, जिसमे विभिन्न प्रदूषणों के कारण होने वाली वीभत्सा का मार्मिक निरूपण किया गया। पर्यावरण गीतों के माध्यम से भी विद्यालय की छात्राओं ने पौधरोपण के लिए सबको जागरूक किया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रेंजर हाटा अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है, यदि हम अब भी नही चेते तो वह समय दूर नही जब पृथ्वी पर जीवन कठिन हो जायेगा। रेंजर हाटा ने सभी बच्चों से अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा रोपित करने का संकल्प कराया। बाद मे विद्यालय प्रांगण मे वार्ड सभासद सरस्वती देवी द्वारा पौधरोपण भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्राओं में सना,पूर्णीमा,शाम्भवी,आंचल, अंजनी, दिव्या, खुशी, रोशनी मधु, दीपिका, शिवानी आदि मुख्य रूप से रहे।

कार्यक्रम मे वन दरोगा वी०के० सिंह, भगवान राम, अनिल कुमार,वन रक्षक अब्दुल आलम,राम प्रीत, शम्भू राजभर, इन्द्रजीत यादव सहित विद्यालय की अध्यापिकायें गुलसेहरा खातून और निशांत अंजुम भी उपस्थित रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking