News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ट्रक से टकराया आटो, 4 लोगो की दर्दनाक मौत,5 गंभीर

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Feb 13, 2025  |  6:00 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रक से टकराया आटो, 4 लोगो की दर्दनाक मौत,5 गंभीर WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा -कप्तानगंज मार्ग पर मथौली कस्बा स्थित किसान इंटर कॉलेज खेल मैदान के समीप गुरुवार को सुबह 5.30 बजे के करीब सवारियों से भरी टेम्पो ट्रक से टकराया गया।जिसमे टेम्पो में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली लाया गया जहाँ जांचोपरांत चिकित्सको ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा छः गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें एक की रास्ते में मौत हो गई। इस तरह मृतकों की संख्या चार हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार टेम्पो चालक मदनपुर देवी स्थान से आ रहे श्रद्धालुओं को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से लेकर हाटा की तरफ जा रहा था कि मथौली कस्बा के किसान इंटर कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी जिसमें सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली लाया गया ।जहाँ चिकित्सकों ने मंशा चौहान पत्नी जयराम चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पगरा स्कूल टोला कोतवाली हाटा, कांता चौहान पुत्र जगदेव उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम फर्द मुंडेरा थाना कप्तानगंज ,

अवधेश चौहान पुत्र स्व0 राम इकबाल चौहान उम्र 45 वर्ष ग्राम पडौली थाना महुआडीह जनपद देवरिया को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल चालक गगन कुशवाहा पुत्र शामा कुशवाहा उम्र 36 वर्ष ग्राम सेमरा थाना कप्तानगंज की भी रास्ते में मौत हो गयी। इस तरह मृतकों की संख्या चार हो गयी है।कालेश्वरी देवी पत्नी रामअधार उम्र 45 वर्ष ग्राम अथरहां थाना कोतवाली हाटा,पुष्पा पत्नी अजय चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अथरहां थाना कोतवाली हाटा , रामभवन प्रजापति पुत्र राम अवध उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम परसौनी थाना कोतवाली हाटा, भुल्ला चौहान पत्नी अवधेश चौहान उम्र 40 वर्ष ग्राम पड़ौली थाना महुआडीह जिला देवरिया,दिवाकर चौहान पुत्र जयराम चौहान उम्र 10 वर्ष निवासी पगरा स्कूल टोला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

सुचना पाकर सीओ कसया कुन्दन सिंह,चौकी इंचार्ज मथौली अजित विक्रम राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking