News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयसुजान : एक दूसरे की भावनाओं का करें सम्मान- राज प्रकाश सिंह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 13, 2025  |  5:51 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयसुजान : एक दूसरे की भावनाओं का करें सम्मान- राज प्रकाश सिंह WhatsApp
Responsive image
  • अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही : अनुराग शर्मा

कुशीनगर । आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, होली, रमजान, और शब ए बरात को थाना क्षेत्र में सकुशल संपन्न कराने,सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सही रखने तथा शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को ठीक ग्यारह बजे थाना तरयासुजान परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित किया गया।

पीस कमेटी की बैठक में आए संभ्रांत लोगों,ग्राम प्रधानों,धर्म गुरुओं से अपील करते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह ने कहा की हम सभी एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान करते हुए शांति पूर्ण माहौल में अपना अपना त्यौहार को मनाए।कोई भी त्यौहार हम सभी को भाईचारा का संदेश लेकर आता है,हम सभी को चाहिए कि हम सभी एक दूसरे को सहयोग कर त्यौहार को हंसी खुशी पूर्वक माहौल में संपन्न करें। पुलिस के लोग आपके सहयोग के लिए चौबीस घंटे आपके पास मौजूद हैं। किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है,कोई सूचना को अगर आपको तस्दीक करनी है तो हमारे किसी भी पुलिसकर्मी को फोन कर सूचना की सत्यता की जानकारी कर ले,ऐसे भी पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है,जो अफवाह फैला कर माहौल को खराब करना चाहते हैं। सम्प्रदायिक सौहार्द को खराब करने वालों की सूचना हमे देने की कृपा करें,यह हमारी सभी समाज के जागरूक लोगों से अपील है। असामाजिक तत्वों द्वारा अगर किसी प्रकार की अपराधिक अवांछित गतिविधियां अगर दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।

बैठक में अपना पक्ष रखते हुए चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने आम आवाम से यह गुजारिश किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे,इसकी पुष्टि अधिकारियों,अपने बी पी ओ से करे,त्यौहारों के दिन पुलिस हमेशा सतर्क और एक्शन मोमेंट में भ्रमणशील रहेगी। आप सभी पुलिस और प्रशाशन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर धार्मिक कमेंट करने सख्त परहेज करें, किसी प्रकार की भड़काऊ,असत्य, अशोभनीय पोस्ट नहीं शेयर करें। जिला पुलिस की निगरानी में चौबीस घंटे सोशल साइट पर है। आप सभी कोई गलत,असत्य पोस्ट कर के कानून के शिकंजा में नहीं आए।

पीस कमेटी की बैठक में आए सभी लोगो ने एक स्वर से प्रभारी इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह सहयोग करने का वचन दिया। बैठक में लगभग दो दर्जन ग्राम प्रधान,संभ्रांत जन के साथ भरी मात्रा में आम आवाम की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking