News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जिले में वर्षों से बहुप्रतीक्षित जर्जर राज्य सड़क परिवहन हुआ खराब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 29, 2021  |  3:17 PM

556 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिले में वर्षों से बहुप्रतीक्षित जर्जर राज्य सड़क परिवहन हुआ खराब WhatsApp
Responsive image

जटहां बाजार/कुशीनगर। वाया खिरकिया मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ कर लगभग 15 दिनों से सड़क निर्माण काम बंद कर ठीकेदार सभी कर्मचारी चले गए है। इससे इस मार्ग के लोगो में गहरा असंतोष शुरू हो गया है।क्षेत्रीय लोगो के कथनानुसार संपर्क में आए ठीकेदार व कर्मियों ने कहा है कि इस सड़क के निर्माण में घाटा लगने के कारण सड़क निर्माण के काम को बंद किया जाएगा।इस तरह की बातों को सुनकर लोगो मे गहरा असंतोष पनपना शुरू हो गया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

एक लंबे अरसे से विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा उठाई जा रही सड़क निर्माण मांग पूरा होने की जगी उम्मीद के बाद जब सड़क की चौड़ीकरण और उच्चीकरण का कार्य शुरू हुआ तो लोगो में खुशी सातवें आसमान पर तो थी ही लोगो में अब उम्मीद जगी थी कि बहुत जल्द गड्ढायुक्त बदहाल सड़क से मुक्ति मिल जाएगा। लेकिन यह उम्मीद की किरण अब धुंधली हो रही है।इस लिए की सड़क निर्माण कार्य ठप हो जाने से लोगो में खासा मायूसी देखी जा रही है।बताते चले कि खिरकिया वाया जटहां बाजार 18 किमी की सड़क निर्माण कार्य जटहां बाजार से खिरकिया तक सड़क की दोनों तरफ पटरियों की चौड़ीकरण हो गया और और पिचिंग व पेंटिंग का कार्य जटहां बाजार से 11 किमी महादेव तक अप्रोच को छोड़कर बन भी गया है। महदेवा से करीब 7 किमी खिरकिया पडरौना संपर्क मार्ग अधूरा छोड़कर ठीकेदार सहित सभी कर्मचारी चले गए है।इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमराज सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य रुकेगा नही कभी-कभी कोई कमी और समस्या आ जाती है। जिससे काम पर ब्रेकडाउन हो जाता है।अभी समय है सड़क बनेगा ऐसा नही है काम रुक जाएगा काम होगा।जो अवरोध उत्पन्न हुआ है उसका जल्द निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है।

इधर लोग सड़क निर्माण कार्य की गति को देखकर प्रसन्नता जाहिर कर रहे थे कि बहुत जल्द जर्जर मार्ग से राहत मिल जाएगी।परंतु अब संसय का बाजार गर्म हो रहा है।

अजित यादव/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking