News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: चोरों ने दो दुकान और एक गुमती का ताला तोड़कर सामान सहित हजारों की नकदी उड़ाई

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 3, 2021  |  7:50 PM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: चोरों ने दो दुकान और एक गुमती का ताला तोड़कर सामान सहित हजारों की नकदी उड़ाई

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर के सुबाष चौक स्थित फल सब्जी की दो दुकानों सहित कांशीराम आवास के समीप एक गुमती का बीती रात ताला तोड़ नकदी सहित कुछ सामानों पर चोरों द्वारा हाथ साफ कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

खड्डा नगर के सुबाष चौक के रेलवे ढ़ाले के पास बच्चालाल गुप्त व शम्भू मद्धेशिया की फल व सब्जी की दुकान है। दुकानदारों ने बताया की दुकान बंद कर घर चले गये। सुबह दुकान खोलने गये तो ताला टूटा मिला। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे मोबाइल, मेमोरी कार्ड सहित फल व फुटकर लगभग 2000 रूपये चुरा लिए, इसी तरह रात में ही काशीराम आवास के पास सड़क किनारे स्थित बनारसी पान सेंटर के गुमटी का ताला तोड़ गल्ले से 7300 रुपये नकद के साथ चाकलेट व खाने- पीने की लगभग 6 हजार रूपये के सामान चुरा लिये जाने का तहरीर देकर आरोप लगाया गया है। पीड़ित दुकानदारों ने शुक्रवार कुछ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking