News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia/कसया: अधिवक्ता को ही ऑफिसरऑफ़ कोर्ट व मदर ऑफ़ बेंच कहा गया- विनोद जायसवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2021  |  7:39 PM

973 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia/कसया: अधिवक्ता को ही ऑफिसरऑफ़ कोर्ट व मदर ऑफ़ बेंच कहा गया- विनोद जायसवाल
  • अधिवक्ता समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी न्यायाय दिलाने का काम करता है -रजनीकांत मणि त्रिपाठी

कसया/कुशीनगर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया द्वारा आयोजित 3 दिसंबर अधिवक्ता दिवस के आयोजन पर बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुशीनगर विनोद जायसवाल ने कहा कि समाज के पीड़ित व अंतिम व्यक्ति के पक्ष को रखने का काम अधिवक्ता करता है। चाहे न्यायिक परिवार के सदस्य हो या अधिवक्ता वर्ग हो यह सभी अधिवक्ता समुदाय से ही आकर पहला पाठ सीखता है l

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

श्री जायसवाल ने आगे कहा कि विद्वान अधिवक्ता का संबोधन केवल अधिवक्ता के लिये ही कहा जाता है और अधिवक्ता को ही आ फिशरआफ कोर्ट व मदर ऑफ बेंच भी कहा गया है ।

विशिष्ट अतिथि कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करता है और भाजपा सरकार भी यह काम कर रही है। सिविल जज सीनियर डिविजन के कोर्ट की स्थापना के बारे में श्री विधायक ने कहा कि आप अधिवक्ताओ ने पैरवी किया और मैं भी आपके साथ चलता रहा l यदि ऐसा ही आपका प्रयास हुआ तो वह समय भी आएगा जब अपर जिला जज भी इस न्यायालय में बैठेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र वदेश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ । कार्यक्रम को सिविल जज सीनियर डिविजन शैलेंद्र पांडे, एसीजेएम कासिया सुनील त्रिपाठी, सिविल जज जूनियर डिविजन कासिया शोभित राय, प्रथम अतिरिक्त सिविल जज चंद्र प्रकाश त्रिपाठी व न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कश्यप, द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज श्रीमती श्वेता तिवारी ,रविंद्र मणि, उमेश चंद्र राय ,सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, बद्री नारायण दुबे, अखलाक अहमद लारी, ओम प्रकाश पांडे, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ,अशोक कुमार राय, चंदेश्वर गोविंद राव, राकेश तिवारी, मनोज पांडे, ओमप्रकाश सिंह, पंचानन मिश्रा आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी को अंगवस्त्र दें कर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय, भुवनेश्वरी पांडे, ओम प्रकाश द्विवेदी, हरकेश तिवारी ,अरविंद पाठक, विश्वनाथ जयसवाल ,असलम लारी, संदीप राय, रामाश्रय श्रीवास्तव ,अरविंद उपाध्याय, उदय भान यादव, नरेंद्र पांडे, राकेश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, देवेंद्र दत्त तिवारी ,अजय पाल तिवारी, अरविंद कुमार, ज्ञान चंद प्रजापति, प्रशांत कुमार, गोपाल तिवारी, संजय सिंह बघेल व राकेश सिंह, राजु यादव, सोहराब अली, तौसिफ अहमद,राजीव राव,आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे ।आगंतुकों के प्रति आभार अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडे व संचालन मंत्री अनिल त्रिपाठी ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking