News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ‘तेरी चौखट पर तोड़ देंगे दम’! दरोगा जी के घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी, पढ़े क्या है पूरा मामला!

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 14, 2023  |  6:43 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ‘तेरी चौखट पर तोड़ देंगे दम’! दरोगा जी के घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी, पढ़े क्या है पूरा मामला! WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। ‘तेरी चौखट पर तोड़ देंगे दम’ गाना तो आप सब ने सुना ही होगा अब ये चरितार्थ होते दिखा रहा है, स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम सभा नरायण भड़सर में बुधवार से दारोगा पति के घर अपने दरवाजे पर डेरा डाले हुए हैं तथा घरवाले अभी तक घर पर नहीं आए हैं। युवती बरामदे में बैठकर पति के परिजनों का इंतजार कर रही है। खबर लिखे जाने तक वहीं बेठी हुई है 48 घण्टे से ऊपर युवती के नहीं खाने से उसके सेहत में कमजोरी महसूस होने लगी। लेकिन जिम्मेदारों को अभी तक उसके हालत पर तरस नहीं आयी है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

गौरतलब है कि उपनिरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह व अनामिका सिंह से फेसबुक पर जान पहचान हुई, दोनों में बातचीत होने लगी तथा मेल-जोल बढ़ता गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि दोनों ने पारिवारिक न्यायालय में हिंदू अधिनियम व धार्मिक रीति रिवाज से विवाह कर लिया था। युवती का कहना है कि 10 माह बीतने के बाद भी उसके पति अपने घर नहीं ले गए। मजबूर होकर यह कदम उठना पड़ा, तथा उनके घर अपने अधिकार के तहत आई हूं। उधर बुधवार से ही दारोगा के परिजन घर में ताला बंद करके अभी तक वापस घर नहीं आए हैं।शुक्रवार को लगातार तीन दिन भूखे रहने से उसके स्वास्थ्य में कुछ कमियां आई है। उसके शरीर में कमजोरी महसूस होने लगी। इधर झमाझम बारिश होने के बावजूद भी जिम्मेदारों ने अभी तक कोई सुधि नहीं ली है।

इस संबंध में दारोगा धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फोन पर बताया कि अभी वह वाराणसी जिले के फूलपुर थाने में तैनात हैं। और बताया कि मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश का पालन करूंगा।

दरोगा धीरेंद्र प्रताप सिंह के पिता लाल बहादुर सिंह पहले ही अपने पुत्र से पल्ला झाड़ते हुए विधिक रुप से अपने पुत्र को अपने संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking