News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सांसद ने फीता काटकर मिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 14, 2023  |  6:44 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सांसद ने फीता काटकर मिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन  WhatsApp
Responsive image
  • स्टेडियम से ग्रामीण युवाओं में आयेगा निखार : सांसद 
  • मिनी स्टेडियम क्षेत्रीय युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है- प्रमुख 

रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे व रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने शुक्रवार को रामकोला विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टेकुआटार में 24 लाख की लागत से बने मिनी स्टेडियम का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन  किया।सांसद श्री दुबे ने ओपन जिम के शोल्डर स्कैल्प मशीन पर बैठकर फिट रहने का संदेेेश भी दिया। इस मौके पर सांसद व ब्लाक प्रमुख द्वारा परिसर अन्तर्गत पौधारोपण भी किया गया।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद श्री दुबे ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि अब शहर और गाँव में कोई फर्क महसूस नही हो रहा है ,अब शहर जैसी सुविधाएं गांवों तक पहुंच रही हैं। इस मिनी स्टेडियम से स्थानीय क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने व ओपन जिम से फिट रहने में मदद मिलेगी। यह खेल मैदान  वॉलीबॉल,बैडमिंटन, झूला व कुश्ती आदि प्रतियोगिता से जुड़ी सुविधाओं से लैस है।

रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कहा कि शासन की ओर से ग्रामीणांचलों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक विकास खंडों में मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है। ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत टेकुआटार में बना स्टेडियम क्षेत्रीय युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव व संचालन भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया ने किया।

इस दौरान रामकोला बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, एपीओ प्रत्युश शुक्ला, जेई जेपी सिंह, सचिव प्रमोद कुमार,भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, शमशाद सोनू, आशुतोष गोविंद राव गोलू,फूलवदन कुशवाहा, विनोद गुप्ता, छट्ठू उपाध्याय, दिलीप वैश्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking