कुशीनगर। जिले की तरयासुजान थाना क्षेत्र में एक गांव में बर्थ डे पार्टी में हर्ष फायरिंग में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस के साथ सीओ तमकुहीराज मौके पहुंच चुके है।
जानकारी मिल रही है की तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम भवपुर गढ़ी माई के स्थान के पास किसी की बर्थ डे पार्टी हो रही थी,जिसमे हुई हर्ष फायरिंग में भावपूर निवासी संदीप आर्य पुत्र अनरूद आर्य की गोली लगी है।स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। मृतक को गोली दाहिने तरफ सीने में लगी है,घटना आज रविवार देर सांयकाल की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तरयासुजान पुलिस पहुंच गई है,वही क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के विषय में जानकारियां हासिल कर रहे है।वही घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह भी पहुंचे और मताहतो को आवश्यक।दिशा निर्देश दिए।
इस विषय में इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टिया उपरोक्त घटना बर्थ डे पार्टी में किसी द्वारा किया गया हर्ष फायरिंग का नतीजा बताया जा रहा है। पुलिस पूरी घटना की अपने स्तर से पड़ताल कर रही है,जो भी बाते सामने आएगी उससे जानकारी कराई जायेगी।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…