News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकते मिला युवक का शव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 26, 2024  |  10:25 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकते मिला युवक का शव WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के भठही बाबू गाँव में रविवार की शाम क़ो संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे से लटकते मिला l सुचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन -फानन  में शव क़ो फंदे से उतार कर सरकारी ऐम्बुलेंस से सीएचसी कसया पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भठही बाबू निवासी महाबीर गुप्ता पुत्र हरिशंकरगुप्ता 22 वर्ष की रविवार शाम क़ो घर की दीवाल में लगे जंगले में फंदे से शव लटकते मिला, जिसे परिजनों द्वारा देखा गया और शोरगुल किया गया l शोरगुल सुनकर मौके कॉफी संख्या में ग्रामीण जूट गए और शव क़ो फंदे से उतार कर सरकारी ऐम्बुलेंस से सीएचसी कसया पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l सूचना पाकर मौके पर चौकी प्रभारी बब्लु सोनकर मय फोर्स  सीएचसी कसया पहुंचे और शव क़ो कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया l घटना के बावत परिजनों ने बताया की मृतक युवक महाबीर अभी शाम क़ो ठीक ठाक देखा गया था, लेकिन अचानक यह कैसे हो गया l परिजनों व सगे संबंधियों ने बताया कि मृतक का विवाह अभी एक वर्ष पूर्व 4 मई 2023 क़ो शाहपुर निवासी कंचन उर्फ़ गुड़िया के साथ हुआ था l

बर्तमान समय में मृतक की पत्नी कंचन मायके में रह रहीं है, और वही से पति के बिना रजामंदी के अयोध्या धाम भ्रमण पर निकल गयी थी, शायद वही नाराजगी हो सकती है, और इस घटना की वजह हो सकती है l हालांकि पुलिस जाँच कार्यवाही में जूटी हुई है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking