कुशीनगर। दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के सेवित क्षेत्र में वन विभाग रेंज कार्यालय के सामने शुक्रवार को एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान व बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण अभियान के तहत चल रही योजनाओं के एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत संचालित आपरेशन कायाकल्प से प्रदेश के विद्यालयों की बदलती तस्वीर की जानकारी गली-मुहल्लों तक में पहुंचाई जा रही है।
इसके तहत दीक्षा एवं रीड एलांग रूप से बच्चों को मिल रही आनलॉइन शिक्षा, डीबीटी से मिला अभिभावकों को सम्मान, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, पढ़ रही बेटियाँ, बढ़ रही बेटियॉ, सफलता की कहानियां लिख रही बेटियां तथा निपुण हो हर बच्चा बनाएगा अपना भविष्य जैसे कार्यक्रमों को प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी आदि मौजूद रहे
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…