News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पृथ्वी को बचाने के लिए हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 22, 2023  |  2:54 PM

306 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पृथ्वी को बचाने के लिए हुआ पौधरोपण
  • नयी दिशा द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर कसया कसाडा परिसर में हुआ आयोजन
  • तहसीलदार, रेंजर, ईओ सहित आम जन ने की सहभागिता

कसया/कुशीनगर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रातः काल नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा बढ़ते प्रदूषण से पृथ्वी को बचाने के लिए कसया कसाडा परिसर में वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया जिसमें कसया तहसील प्रशासन, नगर पालिका परिषद, वन विभाग सहित नगर के आम जन ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की और पौधरोपण किया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने कहा कि पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण यहां भी अब जीवन संकट ग्रस्त हो रहा। ऐसे में पृथ्वी को बचाने के लिए प्रदूषण फैलाने वाली चीजों का प्रयोग कम करते हुये अधिकाधिक मात्रा में पौधे लगाने और बचाने होंगे।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे, ईओ प्रेम शंकर गुप्ता, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, आशुतोष मिश्र इत्यादि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन करते सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि पृथ्वी के महत्व को समझने और इसके प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया एक निश्चित थीम के साथ पृथ्वी दिवस मनाती है। इस साल का थीम इन्वेस्ट इन आवर प्लैनेट है।

उपस्थित लोगों का स्वागत संयुक्त सचिव सीए अंजनी नंदन सिंह व आभार अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बृजेश मणि, गोपाल तिवारी, आनंद मालवीय, हरेंद्र चौरसिया, श्रवण कुमार त्रिपाठी, ममता कश्यप, अशोक दुबे, अभिषांक शर्मा, रंजीत राय, शैलेष प्रताप सिंह, डॉ0 पवनेश मणि, रवि प्रताप सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, ममता शर्मा, अनामिका गुप्ता, मधुलिका पूजा, अनमोल तिवारी, सुरेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अम्बरीष, रमाशंकर, वीरू, झमन, दयानंद, कमलेश, सूरज इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking