News Addaa WhatsApp Group

IPS Dhawal Jaiswal – Sp Kushinagar: कुशीनगर पुलिस कप्तान “धाकड़” धवल को मिलेगा यूपी पुलिस का सबसे बड़ा अवॉर्ड, जानिए क्यों

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 25, 2024  |  5:52 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal – Sp Kushinagar: कुशीनगर पुलिस कप्तान “धाकड़” धवल को मिलेगा यूपी पुलिस का सबसे बड़ा अवॉर्ड, जानिए क्यों

IPS Dhawal Jaiswal: कुशीनगर। “धाकड़” धवल की अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस बीत समय में अपरधियों को धराशाही करने और ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने के लिए और आप लोगो को न्याय दिलाने के लिए सबसे आगे रहने के लिए सुर्खियों में रही है. कुशीनगर पुलिस की “ठाय- ठाय” वाली कार्यवाही ने जिले में तस्करी और अपराध के ग्राफ को निचे कर दिया है और आम जान में पुलिस के प्रति आमलोगों का विश्वास भी बढ़ा है. “धाकड़” धवल का यह कार्यवाही का तरीका पुरे प्रदेश में सुपरहिट साबित हुआ है और “धाकड़” धवल के सुपरहिट कार्यवाही का एक और नमूना अब देखने को मिला है. जैसा की आप सब को पता है की, गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता के लिए पुलिस फोर्स को मेडल्स दिए जाते हैं. इसबार साहसिक पूर्वक कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार डीजी प्लैटिनम के लिए जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस धवल जयसवाल को चुना गया है.

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

बता दें कि, सम्मान सूची में तव्जतर्रार आईपीएस अधिकारी धवल जयसवाल को यह सम्मान अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य करने के लिए दिया जा रहा है। जानकारी हो की, कुशीनगर जिले के पुलिस कप्तान धवल जयसवाल को जबसे जिले की कमान दी गयी है, उन्होंने अपने जिम्मेदारी को अपनी मेहनत, ईमानदारी और लगन के बलबूते बेहद शानदार तरीक़े से निभाया है, और निष्पक्ष ढंग से काम करते हुए पुलिस की इमेज को बहुत ही बेहतर करने में अभूतपूर्व सफलता पाई है साथ ही अपरधियों में भी ना मिटने वाले भय को पैदा किया है.

गौ-तस्करी, हत्या, अपहरण और साइबर अपराध जैसे संगीन मामलों को बेहद आसानी से वर्क आउट करके अपराधियों को धूल चटाने में माहिर आई पी एस धवल जयसवाल को जिले को लोग उनके कार्यकुशलता के वजह से “धाकड़” धवल भी बोल कर भी सम्बोधित करते है.

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking