कुशीनगर। पडरौना विकास खंड के ग्राम पंचायत कठकुइयां के टोला शिवराज पुर निवासी रंजीत यादव की पुत्री प्रिया यादव ने गत सात फरवरी से 13 फरवरी तक नई दिल्ली में खेलो इंडिया के तत्वावधान में आयोजित दिल्ली ओलंपिक 2024 के वुमेंस योगासन लीग (नार्थ जोन) के रिदमिक व ट्रेडिशन योग प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली के ही श्री लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय से योगा स्नातक में द्वितीय वर्ष की पढाई कर रही प्रिया ने कई योग प्रतियोगिताओं में अपना हुनर प्रदर्शित कर विजेता चुनी गई। प्रिया की उपलब्धि पर मां रंभा देवी, रामानंद यादव, राजवंशी यादव, प्रधान लालमोहन यादव, रवींद्र, डा. सुभाष यादव, डा. पूनम यादव, नेहा यादव, उमंग व्यास, कमलेश, सत्यम, गोविंद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी है।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…