News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के संग रोटरी ने मनाई दिवाली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 13, 2023  |  2:52 PM

393 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के संग रोटरी ने मनाई दिवाली WhatsApp
Responsive image
  • वृद्धजनों संग मनाते हैं प्रत्येक त्यौहार

कुशीनगर।दीपावली पर्व पर कसया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के संग रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने दीपावली की खुशियों को साझा किया। इस दौरान वृद्धजनों ने संस्था के सदस्यों के साथ पूरे कैम्पस में दीप जलाकर जहां दीपपर्व की खुशियां मनाई, वहीं फुलझड़ी, चरखी व गुज्जे (अनार) को जलाकर खूब आनंद लिया। इसके साथ ही रोटरी के सदस्यों द्वारा वृद्धजनों को मिष्ठान वितरित किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सब दीपोत्सव मनाने वृद्धाश्रम में पहुंचे हैं और वृद्धजनों के साथ खुशियों का आदान-प्रदान किया है। रोटरी के सचिव राजीव जायसवाल ने बताया कि रोटरी प्रत्येक त्यौहार वृद्धजनों के साथ मना कर उनको अपनेपन का एहसास दिलाती है।

कार्यक्रम में संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, विनोद वर्मा, अरूण कुमार मौर्य, डॉ. गिरीश सिंह बघेल, दिनेश तिवारी भोजपुरिया एवं आदिल खान के अलावा वृद्धाश्रम में कार्यरत विकास श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय, रामवती, बड़े लाल गुप्ता, सुजीत दास एवं सरिता के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking