News Addaa WhatsApp Group link Banner

पटहेरवा: छेड़खानी आदि के मुकदमे में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:
Published on: Nov 13, 2023 | 5:55 PM
991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

पटहेरवा: छेड़खानी आदि के मुकदमे में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
News Addaa WhatsApp Group Link

कुशीनगर । पटहेरवा पुलिसने लंबे समय से छेड़खानी,पास्को के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को सोमवार को दबोचने में उस समय सफल हुई है,जब वह बाहर भागने के लिए वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा था।

आज की हॉट खबर- नदी में कूदने ही वाली थी रिया: कुशीनगर पुलिस की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वाँछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे सोमवार को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा। मु0अ0सं0 301/2023 धारा 354,504,506 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त सफी आलम पुत्र भुटु उर्फ अब्दुल हमीद निवासी मीर बिहार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह बाहर भागने के फिराक में वाहन का प्रतीक्षा कर रहा था।

जरिए मुखबिर थानाध्यक्ष पटहेरवा राघवेंद्र सिंह को यह सूचना हाथ लगी की विभिन्न मुकदमे का वांछित अभियुक्त कही जाने के लिए वाहन का प्रतीक्षा कर रहा है,सूचना पर विश्वास कर उन्होंने त्वरित निर्णय लेते हुए उप निरीक्षक आकाश सिंह , का0 रामप्रवेश यादव ,का0 अखिलेश शर्मा की टीम बना कर बताए गए स्थान पर रवाना किया जहा से उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Topics: कुशीनगर पुलिस पटहेरवा

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking