News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्पूफ एप के जरिये हो रही थी दुकानदारों से ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 7, 2024  |  5:47 PM

380 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्पूफ एप के जरिये हो रही थी दुकानदारों से ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। आज के समय में डिजिटल तरीके से पैसों का लेनदेन ज्‍यादा हो रहा है। जिसे कई यूपीआई ऐप्‍स के माध्‍यम से पैसों का आदान प्रदान किया जा रहा है। ऑनलाइन पेमेंट से लोगों का काम जहां आसान हुआ है वहीं फ्रॉड भी ज्‍यादा हो रहे हैं। फ्रॉड करने के लिए अपराधी नए नए तरीकों का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। वहीं कुछ अपराधी फर्जी ऐप का भी इस्‍तेमाल कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसी तरह का एक ऐप से ऑनलाइन फ्रॉडकरने वाले गैंग का पुलिस ने आज खुलासा किया है और तीन शातिर अन्तर्जनपदीय साइबर ठग गिरफ्तार को किया है.

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया की, यह गैंग ग्रोसरी स्टोर/जनरल स्टोर के दुकानदारों/व्यापारियों को अपना निशाना बनाते थे इसी क्रम में बीते 02 सितंबर को जिले के कप्तानगंज बाजार में स्थित सोनु जनरल स्टोर के मालिक नन्द किशोर गुप्ता को इन्होने ने अपना निशाना बनाया इन्होने व्यापारी से अपने मोबाईल में पेटीएम स्पूफ एप के माध्यम से उक्त किराना स्टोर से भारी मात्रा में ड्राईफ्रुट्स की खरीददारी करते हुए उनको ऑनलाईन UPI QR Code को स्कैन कर चपत लगा गये। जिसके संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुध्द साइबर ठगी का अपराध थाना कप्तानगंज में पंजीकृत कराया गया। जिसके बाद पुलिस की टीमों द्वारा 03 जालसाज साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने ने इस गैंग के बारे में आगे बताते हुए बताया की, गैंग इस एप के माध्यम से सबमिट कर बिल के रूपयो को दिखाकर कर धोखाधडी से महगें- मंहगे सामानो को व खाने पीने की चीजो को लेकर फरार हो जाते है। इनसे पूछताछ में लगभग सैकडो ग्रोसरी स्टोरो से साईबर ठगी की बात सामने आयी है तथा इनसे बरामद मोबाईलो में ग्रोसरी स्टोरो के भिन्न भिन्न दर्जनो UPI QR Code का डाटा प्राप्त हुआ है। जिनके आधार पर सीमावर्ती व जनपद कुशीनगर के पीडित ग्रोसरी स्टोर के मालिको का पता कर उनको वैधानिक रूप से न्याय दिलाने हेतु सम्पर्क किया जा रहा है।

आपको बता दे गिरफ्त में आए साइबर ठगो की पहचना सुधीर पटेल पुत्र रूपनरायन पटेल और बैजनाथ यादव उर्फ बिट्टू पुत्र बलराम यादव जनपद महारागंज के रूप में हुई है वही तीसरे अभियुक्त की पहचान कमलेश मद्धेशिया पुत्र रामचन्द्र मद्धेशिया जनपद देवरिया के रूप में हुई है. पुलिस को इनके पास से 04 मोबाईल फोन जिनमें पेटीएम स्पूफ एप था, 7 चोरी के मोबाईल, 19 फर्जी सिमकार्ड, 12 फर्जीव कुटरचित आधार, एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक यह सभी आदतन अपराधी है जिनपे पूर्व में हत्या, डकैती, हिंसा के साथ लूट व जान से मारने का प्रयास जैसे जघन्य अपराध सीमावर्ती जिलो में पंजीकृत है। पुलिस की नजर से बचने के लिए ये गैंग नये तरीके से बदलकर साईबर ठगी जैसे अपराध में लिप्त हो गये तथा अपने गैग का संचालन करने लगे है.

गिरफ्तार करने वाले टीम में कुशीनगर साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त, कप्तानगंज थाना थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार, उ0नि0 दीपक सिंह उ0नि0 अंकित सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मि सम्लित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking