News Addaa WhatsApp Group

पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए कुशीनगर एसपी हुए सख्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2023  |  8:37 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए कुशीनगर एसपी हुए सख्त

सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी/उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर। छुट्टा पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए एसपी ने प्रभावी कार्रवाई की योजना बनाई है। पूर्व में तस्करी के आरोप में पकड़े गए बदमाश इस समय कहां हैं थानेदार इसकी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके अलावा पशुओं का परिवहन रोकने के लिए कुशीनगर जिले में पिकअप गाड़ियों का सत्यापन कर गाड़ी मालिक के साथ ही चालक का डिटेल पुलिस अपने पास रखेगी।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

पशु तस्करों पर ऐसे कसेंगे शिकंजा

पिकअप का सत्यापन करने के लिए कप्तान आरटीओ कार्यालय से वाहन मालिकों की सूची प्राप्त करेंगे। वाहन स्वामी का नाम,पता संबंधित थाने के प्रभारी को दिया जाएगा। हल्का दारोगा और बीपीओ सभी पिकअप मालिकों का सत्यापन करेंगे। रजिस्टर में उनका व चालक का नाम पता नोट करेंगे। यह भी चेक करेंगे कि पिकअप में कहीं अलग से लोहे का बंफर तो नहीं लगाया गया है।

कुशीनगर पुलिस को बरतनी होगी विशेष सतर्कता

पिछले कुछ महिनों में रेंज की पुलिस व पशु तस्करों में कई बार मुठभेड़ हुई है। इस दौरान बदमाशों को पकड़ा भी गया है। वहीं कई जगहों पर तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला भी किया है। वहीं मुठभेड़ में पकड़े गए अधिकांश पशु तस्कर कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। इसलिए यहां की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे से पांच सितंबर की सुबह आठ बजे से अभियान चलाया जाएगा। इसमें वारंटियों की गिरफ्तारी कराई जानी है। इस अभियान में जनपद की पुलिस ने सबसे अधिक से अधिक वारंटियों को पकड़ा जाना है।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking