कुशीनगर। नववर्ष के आगमन में कुछ ही घंटे शेष हैं और लोग पार्टी के मूड में आते दिख रहे हैं. रंग में भंग नहीं पड़े, इसके लिए पुलिस भी काफी मुस्तैद है. एसपी धवल जायसवाल ने कहा खासतौर पर युवा वर्ग नए साल के मौके को नशे के साथ सेलिब्रेट करते हैं और ऐसे में हुड़दंग ज्यादा होता है. आईपीएस धवल जायसवाल बताते हैं जश्न में कोई खलल न पड़े इसलिए उन्होंने नए साल को शांतिपूर्ण और नशे के बहिष्कार के साथ मनाने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि नियम कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
कुशीनगर पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने बताया कि नववर्ष के जश्न के दौरान शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगेऔर नशे में वाहन चलाने वालों के न सिर्फ वाहन ज़ब्त किए जाएंगे बल्कि सख्त कार्रवाई की जाएगी. महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं. 30 दिसंबर की रात से पुलिस की निगरानी बढ़ा दी जाएगी। होटल और रेस्टोरेंट के भीतर की व्यवस्था उनके संचालकों के जिम्मे रहेगी, जबकि सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, भीड़ वाले स्थानों पर महिलाओं से किसी तरह की बदसलूकी करने या फिर अन्य तरह की असामाजिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस सक्रियता दिखाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. महिला पुलिस भी रात में गश्त पर रहेगी और पुलिस के जवान भी 31 दिसंबर की रात पैट्रोलिंग करेंगे. 31 दिसंबर की रात में जगह जगह बैरीकेडिंग करके पुलिस चेकिंग करेगी। एसपी ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शहर में आम लोग नए साल का जश्न चैन और सुकून से मना सकें। इसके लिए होटल संचालकों और अन्य आयोजकों से पुलिस प्रशासन की टीम जानकारी लेगी। आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती होगी। सीसीटीवी कैमरों के अलावा ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। डीजे बजाने के लिए हाईकोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
आईपीएस धवल जायसवाल ने नववर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा नशे में कार ड्राइव करोगे तो न सिर्फ पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा बल्कि आप हादसे का शिकार भी हो सकते हैं. नववर्ष पर आप अपने परिजनों को उमंग और खुशी की बजाए दुख क्यों देना चाहोगे? इसलिए नया साल सादगी और शांतिपूर्ण ढंग से अपनों के साथ मनाएं.
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…