News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित गन्ना वैज्ञानिक डॉ. बक्शी राम का किया गया सम्मान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2023  |  8:08 PM

2,128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित गन्ना वैज्ञानिक डॉ. बक्शी राम का किया गया सम्मान

कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के ढांढा चीनी मिल के अन्तर्गत कोटवा बावन मोर्चा मां भगवती के स्थान पर अवध शुगर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सम्मान समारोह एवं किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ बक्शी राम के सम्मान में वृहद सम्मान समारोह जनपद कुशीनगर व देवरिया आगमन पर आयोजीत किया गया। जिसमें क्षेत्र से लगभग 500 से अधिक की संख्या में किसान अपनी सहभागिता निभाते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए गोष्ठी का अध्यक्षता मिल प्रबंधन ने सम्मानित किसान छेदी सिंह ग्राम शामपुर के द्वारा किया गया तथा मुख्य अतिथियों का परिचय सुरेंद्र उपाध्याय उपाध्यक्ष गन्ना के द्वारा कराया गया इसके उपरांत चीनी मिल ढाढा के अधिशासी अध्यक्ष करण सिंह ने मुख्य अतिथि पदम श्री से सम्मानित डा0 बक्शी राम को फूलों का गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इसके साथ ही साथ मिल के अन्य अधिकारियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए किसान भाइयों को माला पहना कर स्वागत किया गया वही सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मिल प्रबंधक मुख्य अधिशासी अधिकारी करण सिंह ने खेती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सम्मान समारोह में आए हुए हमारे किसान भाइयों को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं इनकी भूमिका हमारे मिल को चलाने के लिए सबसे अहम मानी जाती है यह हमारे लिए देव तुल्य हैं और मिल प्रबंधन हर संभव इनके मदद के लिए प्रयासरत रहता है किसी भी समस्या के समाधान हेतु मैं समय-समय पर गांव गांव का भ्रमण भी करता हूं और गन्ना किसान भाइयों से जानकारी प्राप्त करता हूं और उन्हें उचित ढंग से गन्ना की खेती करने का उपाय भी बताता हूं इसी क्रम में पदम श्री सम्मानित डॉ बक्शी राम जी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी देवतुल्य किसान भाइयों का हाथ जोड़कर प्रणाम किया गया और सम्मान समारोह में गन्ना से संबंधित सभी बातों समस्याओं को किसानों से बात कर उन्हें सुझाव दिया उन्होंने बताया की सबसे पहले सभी किसान भाइयों को खेतों में स्वस्थ गन्ना का चयन , आंख से आंख दूरी एक फीट, एवम् लाइन की दूर (3.5) साढ़े तीन फीट तक बेहतर उपज के लिए सर्वोतम माना जाता है। खेतों में रेड रार्ट रोग से बचाव के लिए मृदा शोधन ट्राईकार्डमा से करने तथा बीज शोधन हेग्जास्टाप से करने का सुझाव दिया। पेड़ी और सिंचाई के बाद यूरिया का उपयोग अवश्य करना चाहिए। तथा डीएपी और एनपीके खाद का खुले में नही डालना चाहिए। कार्यक्रम को संचालित करने का कार्य मिलके कर्मचारी डीडी सिंह ने सफल संचालन का कार्य किया।

इस दौरान मिल के गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय, पंकज गोनयका अधिशाषी उपाध्यक्ष, रमेश सिंह सचिव, अंकित राव बखरा, सागर राव, रामनरेस सिंह, श्रीराम सिंह, जगबली, रंजीत सिंह, मदन सिंह, रामबड़ाई, अभिषेक वर्मा गन्ना पर्यवेक्षक महेश तिवारी सहायक गन्ना प्रबंधक सत्य प्रकाश पांडे पदम नाथ उपाध्याय अमित शुक्ला राजेश यादव हेमंत सिंह चंद्रमणि तिवारी आदि गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित रहे इसके साथ साथ बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking