News Addaa WhatsApp Group Join करें

डोल समितियों के पदाधिकारियों संग पुलिस की बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 3, 2025  |  7:37 PM

292 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डोल समितियों के पदाधिकारियों संग पुलिस की बैठक WhatsApp
Responsive image
  • डोल मेला के लिए आगामी 7, 8 एवं 9 अगस्त को होंगे कार्यक्रम

खड्डा, कुशीनगर। आगामी डोल मेला/जुलुस के दृष्टिगत रविवार को खड्डा थाना परिसर में तहसीलदार खड्डा एवं प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में डोल मेला के संस्थापक एवं समितियो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों एवं पुलिस वालेन्टियर के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

खड्डा कस्बे में आगामी 7, 8 एवं 9 जुलाई को विभिन्न डोल समितियों द्वारा डोल सजाकर जुलूस निकालकर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके दृष्टिगत रविवार को थाना खड्डा के मीटिंग हाल में तहसीलदार महेश कुमार की अध्यक्षता एवं प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय की देखरेख में समितियों के पदाधिकारियों संग बैठक की गई। तहसील महेश कुमार ने कहा कि परस्पर भाईचारे के साथ परंपरागत रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में डोल कार्यक्रम आयोजित करें, खलन पैदा करने वाले किसी भी तरह के शरारती तत्वों पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि सभी डोल समितियों के पदाधिकारी पुलिस से समन्वय बनाकर कार्यक्रम आयोजित करें। शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में डोल जुलूस एवं कार्यक्रम संपन्न करने की अपील की।

इस दौरान एसआई शशांक राय, हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर चौहान, सभासद पवन मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया सहित समितियों के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking