पिपरा बाजार/कुशीनगर। विकासखण्ड विशुनपुरा के जडहा गांव मे गुरुवार को जन अधिकार पार्टी का बैठक हुआ,जिसमे अधिक से अधिक सदस्य बनाने व पार्टी के नितीयों को बताने का संकल्प लिया गया।भाजपा पिपरा मण्डल के बूथ अध्यक्ष रहे सुनील कुशवाहा ने भाजपा छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ली।जिसके बाद जन अधिकार पार्टी का पडरौना विधानसभा का प्रभारी नियुक्ति किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा कुशवाहा ने किया।जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुशवाहा ने वर्तमान सरकार के गलत निती के बारे मे बताया।मण्डल उपाध्यक्ष रामधनी विन्द ने कहाँ की बर्तमान सरकार में किसान परेशान हैं महंगाई चरम सीमा पर है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता जुमले वाली सरकार हो हटाने का मूड बना चुकी है।शिवकुमार कुशवाहा,लक्ष्मी कान्त वर्मा,कमलेश,संजय गुप्ता, हीरा चौहान ने भी उक्त कार्यक्रम का सम्बोध किया।इस दौरान आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत बालगोविंद कुशवाहा ने किया तथा संचालन पंकज कुमार ने किया।इस मौके पर तारकेश्वर मिश्रा,जयप्रकाश शर्मा हरिन्द्र गिरीं,चन्द्रिका शर्मा,रामनरेश कुशवाहा,मंसूर आलम,सुरज चौधरी,दिनानाथ सिंह,दिनेश कुशवाहा,मुन्ना,योगेंद्र यादव,आदि उपस्थित रहे।
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…
तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…
कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना…