News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ड्राप आउट बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रशिक्षित हुए शिक्षक

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 27, 2024  |  8:09 PM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ड्राप आउट बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रशिक्षित हुए शिक्षक WhatsApp
Responsive image
  • आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ना है प्रशिक्षण का उद्देश्य: बीएसए

कुशीनगर । पडरौना ब्लाक के परिषदीय स्कूलों में नामांकित व विभिन्न कारणों से बीच सत्र में ही स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को विशेष शिक्षण देने के लिए बीआरसी सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। बीएसए डा. राम जियावन मौर्य व बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशिक्षणरत शिक्षकों को संबोधित किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बीएसए ने कहा कि ऐसे बच्चे जिन्होंने दाखिला ताे लिया, मगर किन्हीं कारणों से कभी स्कूल नहीं आए। अब नए सत्र में ऐसे बच्चों को प्राथमिकता से जोड़ने की तैयारी है। नए सत्र में इन बच्चों को नामांकित कक्षा में पढ़ रहे अन्य छात्रों के स्तर तक लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। यदि छात्र निर्धारित अवधि के भीतर कक्षानुसार बेहतर स्तर नहीं हासिल करता है तो विशेष प्रशिक्षण अवधि को क्रमबद्ध तरीके से बढ़ाया जा सकता है। बच्चों में हो रहे बदलाव का आकलन होगा।उन्होंने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षण की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हमें शिक्षण प्रक्रिया को रोचक बनाना होगा। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2024- 25 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को 9 माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है ताकि वह भी शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ सके।

इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी ,प्रवीण पांडेय, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, अनूप सिंह,सुनील दुबे, श्रीनिवास शर्मा, सुनील मिश्र, अरुण कुमार, गीता चतुर्वेदी, श्वेता सिंह ,प्रज्ञा पांडेय, अर्चना देवी, प्रियंका यादव, नेहा सिंह, करुणानिधि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking