पड़रौना/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के जंगल बनबीरपुर गिरि टोला सिधुआं में गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी संघ के द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी का जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक महा मंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामबालक दास त्यागी रहे। संचालन प्रदेश संगठन मंत्री अजय गिरि ने किया।जहां कार्यक्रम में जनपद के दर्जनों गोस्वामी बंधुओं ने भागीदारी निभाई।
मुख्य अतिथि गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक महंत रामबालक दास त्यागी ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तब तब अत्याचारियों के दमन के लिए के भगवान का अवतार होता है। आदि गुरु शंकराचार्य को शिव का अवतार माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष रामवृक्ष गिरि जी ने कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए अकेले चले थे और समस्त धर्मों के मठाधीशों को शास्त्रार्थ में परास्त कर अपना शिष्य बनाए थे और समाज को सनातन संस्कृति में एक डोरे में पिरोए हुए थे।पूर्व शिक्षक ओमप्रकाश गिरि ने कहा कि जगत गुरु शंकराचार्य के विचारोपदेश आत्मा और परमात्मा की एकरूपता पर आधारित हैं जिसकेअनुसार परमात्मा एक ही समय में सगुण और निर्गुण दोनों ही स्वरूपों में रहता है। दीनानाथ गिरि ने शंकराचार्य जी के जीवनी और कार्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए दीनानाथ गिरि ने कहा कि जगतगुरु आदि शंकराचार्य स्वयं शिव के अवतार हैं और प्रत्येक गोस्वामी में शिव के अंश हैं। कार्यक्रम के आयोजक गोस्वामी संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बासुदेव गिरि ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को दिग्विजय गिरि, सुरेश गिरि, अमरेंद्र पूरी सत्यनारायण गिरि,राजेश गिरि, आरसी गिरि, दिनेश्वर गिरि, पुण्य प्रकाश गिरि, महेश गिरि, रमेश गिरि,पिंटू गिरि, विंदेश्वरी देवानंद गिरि आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ गिरि, रामदेव गिरि, राधेश्याम गिरि, भोलू गिरि, अनिरुद्ध गिरि,राजेंद्र गिरि, रामू गिरि, ब्रह्मा गिरि, राजन गिरि, शिवा गिरि, नीतीश गिरि, देवेंद्र यति, सुरेश गिरि, अंब्रिश गिरि,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…