News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की मनाई गयी 19 वी पुण्य तिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 25, 2023  |  7:36 PM

182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की मनाई गयी 19 वी पुण्य तिथि WhatsApp
  • देश भक्त मेजर अमिय त्रिपाठी का देश सदैव ऋणी रहेगा-शत्रुमर्दन प्रताप शाही

कसया/कुशीनगर । शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी के 19 वी पुण्य तिथि के बक्ताओ ने उनको शिद्दत से याद करते हुए कहा की देश के लिए दिये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए फाजिलनगर के नवनिर्वाचित चेयरमैन शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने कहा कि शहीद अमिय ने देश के रक्षा के लिये आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान की कुर्बानी दे दी ऐसे देश भक्त का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। इन्ही देश भक्तों के चलते हम अपने घरों में सुरक्षित है। जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला ने कहा कि शहीद अमिय ऐसे जावांज सिपाही थे जो मरते मरते भी दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए दो आतंकियों को अपने गोली का शिकार बना चुके थे। कार्यक्रम को राजेश्वर पांडे मेमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय मणि त्रिपाठी ,केपी सिंह, प्रफुल राय, टी एन राय, मंगल प्रसाद,आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया। रिटायर्ड आरटीओ व अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के संरक्षक अजय त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इसके पूर्व सभी ने शहीद के पैतृक गांव भेलया चंद्रौटा स्थित उनके मूर्ति पर पुष्प व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

इस दौरान शहीद के बड़े भाई व शासकीय अधिवक्ता अभय त्रिपाठी, गुड्डू पाण्डेय, बिनीत कुमार बंटी, आजाद अंसारी, खुर्सेद आलम, प्रदीप सिंह, पंकज ओझा, गुड्डू चौहान, सत्यम त्रिपाठी, चन्दन दूबे, मोनू इराकी, दारोगा, कविंद्र गुड्डू सिंह,गणेश मणि, सिंह,उदयभान सिंह,संतोष मणि सतेन्द्र सिंह, पंकज तिवारी, अनिल गुप्ता, रामानुज त्रिपाठी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking