खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाने क्षेत्र के बगहवा इनार के समीप सभासद स्व.अजीत सिंह के शव लेकर आ रही पिकप व ट्रक की भीषण एक्सीडेंट में घायल पिकप चालक नाटे की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से नगर क्षेत्र में शोक का माहौल है।
खड्डा कस्वे के सिविल लाइन निवासी निवर्तमान सभासद अजीत सिंह उर्फ बुच्चन ने बीमारी व अवसाद से ग्रसित होकर बीते सोमवार की सुबह खुद बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था जहां शाम शव लेकर आ रही पिकप का ट्रक से जबरदस्त एक्सीडेंट में चालाक नाटे उम्र 35 वर्ष एवं मृतक के चचेरे भाई राकेश सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान चालक नाटे की मौत हो गई। नगर क्षेत्र में एक के बाद दूसरी घटना को लेकर शोक छाया हुआ है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…