News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शादी से पहले थाने पहुंची लड़की बोली- “सर मेरी मदद कीजिये! हमे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है”

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2021  |  9:35 AM

4,830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शादी से पहले थाने पहुंची लड़की बोली- “सर मेरी मदद कीजिये! हमे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है” WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । सही कहा गया है जब प्रेम की बुखार की तपिश सर चढ़ कर बोलने लगता है,तो उस समय आदमी अंधा हो जाता है। वह सही निर्णय लेने में असमर्थ हो जाता है।—–ये दीवानगी ही अलग होती है,उसमे सबसे बुरा अपना परिजन, शुभचिंतक ही नजर आते है, जो अपनी थाली का भोजन खिला कर इस उम्र पर पहुचाते है वह बैरी नजर आते है। ऐसा ही एक खबर कल कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र से है। जो कल पूरे दिन थाना परिसर में लाख कोशिश करने के बाद भी प्रेम की बुखार की इलाज नही हो पाया, अंततः प्रेमिका प्रेमी के हवाले हो गयी।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

क्या है मामला

सर प्लीज ! हमे अपने प्रेमी के साथ रहना है, घर के लोग दूसरे से शादी कर रहे है सर , मेरी मदद करे ! चौकिये नही, यह कोई पिक्चर की पटकथा नही है।पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में आगमी12 जून को एक युवती की शादी होनी थी।परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे, वही दूसरी तरफ युवती प्रेमी से शादी कराने के लिए थाने पहुंच गई। औऱ उसने परिजनों पर जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाया। कहा कि उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है लेकिन परिजन तैयार नहीं हो रहे हैं। इसके बाद दिन भर थाने में पंचायत हुई। युवती के बालिग होने के चलते पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ भेज दिया। आगमी बारह जून को बरात आनी थी। घर में कई दिनों से औरते अपना मंगलगीत गा रही थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। वही कल मंगलवार आठ जून को युवती थाना पटहेरवा पहुंच गई। परिजनों पर जबरदस्ती शादी कराने का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक सजातीय युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई।

तो फिर क्या हुआ पढिये!

मुकामी पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलवाया। अपने शुभचिंतकों के साथ थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने घंटों उसे समझाने का प्रयास किया। साथ में आए लोगों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही शादी के लिए अड़ी रही। दिनभर चली पंचायत व मान मनौवल के बाद युवती की जिद के चलते पुलिस ने उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking