News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल किया निर्धारित- एडीएम

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 1, 2023  |  5:15 PM

562 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल किया निर्धारित- एडीएम
  • गेहूं क्रय किये जाने के सम्बन्ध में कार्यशाला का हुआ आयोजन
  • जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को कार्यशाला के माध्यम से दी गई आवश्यक जानकारी
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में गेहूं समर्थन मूल्य रुपये 2125 की गयी है निर्धारित- एडीएम

कुशीनगर। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद हेतु कार्यशाला का आयोजन अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न किया गया।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

उक्त कार्यशाला में गेहूं खरीद हेतु शासन द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में विगत वर्ष की तुलना में 110 रुपये की बढोत्तरी प्रति कुंतल घोषित किए जाने की बात की गई। इस क्रम में अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गेहूं क्रय केंद्र पर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता होनी चाहिए, इन आधारभूत सुविधाओं में बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था,पंखा, नमी मापक यंत्र, बैनर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि होनी चाहिए। गेहूं क्रय से संबंधित मास्टर डाटा फीड करना अनिवार्य है, बिचौलियों से सावधान रहा जाए, कृषक पंजीकरण एवं राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित कृषकों से ही गेहूं क्रय किया जाएगा।
इस संदर्भ में बैठक में यह भी बताया गया कि किसानों से गेहूं की खरीद खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात किया जाएगा तथा ई पॉप मशीन के माध्यम से किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के द्वारा गेहूं खरीद की जाएगी। गेहूं क्रय केंद्र से संबंधित यंत्रों के सम्बन्ध में चर्चा की गई तथा गेहूं परीक्षण मशीन( किट) मंडी समिति से प्राप्त करने तथा मशीन प्रयोग की जानकारी कर लिए जाने हेतु सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए। कार्यशाला में गेहूं क्रय केंद्रों पर कृषकों से विनम्र व्यवहार करने, केंद्र पर श्रमिक, धनराशि व खाली बोरा की उपलब्धता सदैव बनाए रखने, प्रत्येक केंद्र पर टोकन रजिस्टर, रिजेक्शन रजिस्टर , तथा निरीक्षण पंजिका अनिवार्य रूप से हो , इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट का ही प्रयोग करें ।

इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह गेहूं क्रय केंद्र प्रभारीगण, क्रय एजेंसियों के प्रभारी, संबंधित तहसील के नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking