News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रिश्तेदारी में मामा के घर आया युवक लापता, परिजनों को सता रही चिंता

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 9, 2023  |  7:48 PM

673 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रिश्तेदारी में मामा के घर आया युवक लापता, परिजनों को सता रही चिंता WhatsApp
Responsive image
  • नेपाल का रहने वाला है लापता युवक
  • परिजनों ने युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बताई बात

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनी जंगल के छपिया टोले में अपने मामा के घर आए 19 वर्षीय युवक के गुरुवार की भोर से ही लापता हो जाने से परिजन खोजबीन को लेकर परेशान हैं। युवक के मामा ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। रिश्ते में मामा ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, गोरखपुर में इलाज कराने के लिए उसे यहां बुलाया गया था।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के बगल में छपिया टोला निवासी धर्मेन्द्र पाल के घर पड़ोसी देश नेपाल के तरैनी गांव निवासी आत्मा पाल का पुत्र आकाश पाल 19 वर्ष बुधवार को आया और खाना खा पीकर बिस्तर पर लेट गया। युवक के मामा ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिसको लेकर हम सभी लोग देर रात तक जगे रहे। गुरुवार को उसे खड्डा से गोरखपुर ट्रेन से दवा कराने ले जाना था लेकिन गुरुवार की भोर से ही वह लापता हो गया है। नात-रिश्तेदारों सहित काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर युवक के ननिहाल पक्ष के लोग खड्डा थाने पहुंच सूचना देते हुए मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई सहित खोजबीन में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking