News Addaa WhatsApp Group Join करें

डियर उपमुख्यमंत्री जी आपने तो लव मैरिज कर ली…हम अफेयर की उम्र में करंट अफेयर पढ़ रहे हैं; तेजस्वी के नाम पिंकी का लेटर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2023  |  8:10 PM

1,444 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डियर उपमुख्यमंत्री जी आपने तो लव मैरिज कर ली…हम अफेयर की उम्र में करंट अफेयर पढ़ रहे हैं; तेजस्वी के नाम पिंकी का लेटर

आज से एक दशक पहले बिहार के युवकों की जब तक सरकारी नौकरी नहीं लगती थी, तब तक शादी के लिए न तो प्रेमिका की हां होती थी और न ही लड़की के घरवाले मानते थे। हालांकि, अब बिहार बदल रहा है। वो इसलिए क्योंकि अब युवतियां भी नौकरी की आस में कुंवारी बैठी है। जी हां। चूंकि वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है, तो युवक-युवतियां अपने-अपने प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि, पिंकी अपने एकतरफा प्यार का इजहार नहीं कर पा रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उसने अपनी व्यथा सुनाई है।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

पटना की पिंकी कंपटीशन की तैयारी कर रही है। पिछले चार साल से नौकरी की आस में है। तेजस्वी यादव को चिट्ठी लिखकर पिंकी ने बताया कि वह एक प्रभात नाम के युवक से प्रेम करती है, जो एक लेखक है। हालांकि, पिंकी उसे प्रपोज नहीं कर पा रही है, क्योंकि वह पहले नौकरी करना चाहती है। डर इस बात का है कि कहीं वह नौकरी के इंतजार में बैठी न रह जाए और प्रेमी किसी और के साथ शादी न कर ले।

पिंकी की शादी में बेरोजगारी बनी रूकावट: सोशल मीडिया पर पिंकी का लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह लिखती है कि हम बहुत टेंशन में हैं। आप तो लव मैरेज कर लिए, लेकिन हमर मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधूल्य संग वन-साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उम्र में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे कि नौकरी लगेगा तो प्रपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा।

इस वैलेंटाइन भी पिंकी नहीं कर पाएगी प्रभात को प्रपोज: इसके आगे पिंकी कहती है कि एक तो वैकेंसी नहीं आता है और आता भी है तो पेपर लीक हो जाता है। इ सब देखते-देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसही पार हो जाएगा और हम प्रपोज भी नहीं कर पायेंगे। हम इधर कंपटीशन की तैयारी में लगल है और बाबूजी मने मन हमारे बिआह के तैयारी में लगल है। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया बिआह के बाद।

प्यार बिना नौकरी लेकर क्या करेंगे, बोली पिंकी: नौकरी नहीं लगने के कारण पिंकी बहुत मायूस है। वह कहती है कि इ सब सोच सोच के मन बड़ी मायूस हो रहा है। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं। नौकरी का जुगाड़ लगवाइए, नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे। आपकी वोटर और प्रभात बांधूल्य की वन साइडेड लभर पिंकी (फ्राम पटना), सस्नेह आभार।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking