खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने थानाक्षेत्र के एक गांव से भगाई गई दलित किशोरी को शनिवार को बस स्टैण्ड से बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मामले की विवेचना सीओ खड्डा कर रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव से एक युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। स्वजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के विरूद्ध भादवि की धारा 363 व 3/1(द) एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर सीओ द्वारा विवेचना की जा रही थी। आरोपी की खोजबीन में जुटी पुलिस टीम ने जरिये मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को खड्डा बसस्टैंड से किशोरी के साथ पकड़ लिया और संबधित मुकदमें में आरोपी विजय पुत्र मुन्ना निवासी भैंसहा को जेल भेजते हुए किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु महिला पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक साहब लाल यादव, सिपाही अरुण कुमार, महिला सिपाही मानसी सिंह शामिल रहीं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…