News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे जनपद और राज्य का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवाएं- रमेश रंजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2022  |  3:10 PM

837 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे जनपद और राज्य का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवाएं- रमेश रंजन WhatsApp
Responsive image
  • बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा किया गया l

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2022 का उद्घाटन जिला खेल स्टेडियम रवींद्र नगर धूस में किया गया।इस आयोजन में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर आयोजन की शुरुआत की गई । उन्होंने विभिन्न विकास खंडों के स्कूली छात्र छात्राओं से सलामी ली, खेल भावना की शपथ दिलवाई तथा प्रज्वलित मशाल को तमकुहीराज की छात्रा सरिता निषाद को सौंपा।

आपके लिए और..- जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

आयोजन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि आयोजन का मुख्य मकसद है कि इसके माध्यम से पूरे जनपद और प्रदेश में खेल भावना व खेल संबंधित एक्टिविटी को प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने बच्चों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद की कि आने वाले समय में वे जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगें।जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रशिक्षित किये जाने व इस तरह के प्लेटफार्म दिये जाने की बात की। उन्होनें कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से ये बच्चे जनपद का और राज्य का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवाएं। जिलाधिकारी ने बच्चों के विजयी होने की शुभकामनाएं दी व आगे मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु आशीष दिया। उन्होंने प्रशिक्षकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने जनपद की प्रतिभा को उभारने में अपना योगदान दिया है। उन्होनें कहा कि इससे खेल की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बच्चों को शुभकामनाएं व बधाइयां दी तथा आगे भी जनपद का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।जिलाधिकारी ने 600 मीटर की दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा, व्यायाम प्रशिक्षक अनिल मिश्र, व्यायाम प्रशिक्षिका रेणुबाला व शिक्षक गण तथा जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए हुए बच्चे मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking