News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीआईजी सहित आला अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 1, 2024  |  10:32 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीआईजी सहित आला अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

कप्तानगंज/कुशीनगर। राज्यमंत्री के घर आयोजित मांगलिक आयोजन में मुख्यमंत्री के आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीआईजी सहित जनपद के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा साझा किया।
गुरूवार को कप्तानगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खभराभार निवासी गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह के पौत्र व ब्लाक प्रमुख व ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह के पुत्र तेजस सिंह के मांगलिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेश राव ए कुलकर्णी गोरखपुर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी सहित जिले के तमाम आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत राज्यमंत्री के साथ बैठक कर कार्यक्रम का प्रारूप तैयार किया गया।जिसमें वीआईपी की सुरक्षा,आगमन की ब्यवस्था गाड़ी पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिम्मेदार हर छोटे बड़े पहलू पर गम्भीरता से लेते हुए माहततों को निर्देशित किये।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

इस सम्बंध में राज्यमंत्री अतुल सिंह ने बताया कि उनके पौत्र तेजस सिंह के मांगलिक आयोजन में योगी महाराज के कार्यक्रम की तैयारी काफी जोरों से चल रही है। महाराज जी के साथ उनके पुत्र विशाल सिंह के सेवाभाव से यह शुभ अवसर हमें प्राप्त हो रहा है जिससे पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार बीडीओ प्रवीण शुक्ला आनंद मिश्र डॉ उपेन्द्र सिंह तैमूर अंसारी विनोद गोविंद राव राजेश साहनी रत्नेश भारद्वाज मुकेश विश्वकर्मा रानू अग्रहरी समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking