News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एम्बेसडर कार में छुपाकर रखी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 13, 2022  |  6:05 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एम्बेसडर कार में छुपाकर रखी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
  • खड्डा पुलिस को मिली कामयाबी, कार सहित हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने रविवार को बिहार वार्डर पर स्थित सालिकपुर पुलिस चौकी से 2 अभियुक्त को एम्बेसडर कार में छुपाकर रखी 72 शीशी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही...

खड्डा के प्रभारी निरीक्षक बिरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि उनके नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा पुलिस टीम ने सालिकपर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एम्बेसडर कार में छिपाकर रखी हरियाणा निर्मित मैकडावल अंग्रेजी शराब 48 शीशी 750 एमएल एवं 24 शीशी 375 एमएल बरामद करते हुए अभियुक्त सुधीर भगत पुत्र ओमप्रकाश भगत उम्र 27 वर्ष निवासी पालम बिहार एक्सटेंशन गुरुरग्राम धर्म कालोनी ओम बिहार फेज – गली नं0 9 थाना पालम बिहार जिला गुरु ग्राम, स्थाई पता रोहियार बंगलिया थाना मानसिंह जिला खगडिया (बिहार) एवं संजू पुत्र रामफल साकिन समरान लाइन दिल्ली कैंट थाना दिल्ली को पंजीकृत अभियोग मु.अ.सं. 300/22 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम,
हेडकां. रामगोपाल यादव, नरेन्द्र उपाध्याय, सन्तोष सिंह, कांस्टेबल राघवेन्द्र मिश्र, हरी अनुग्रह सिंह, विक्रान्त शुक्ला, राहुल यादव अत्री शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking