कसया/कुशीनगर। युवा समाज सेवी व युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष कसया रवि मद्धेशिया एक होनहार व लोकप्रिय युवा है, जिसकी लोक प्रियता पुरे नगर में व्याप्त है। वार्ड न.24 सुभाष नगर निवासी के वार्ड वासी इनकी लोक प्रिय छवि के कारण इनको वार्ड से सभा सदी के चुनाव लड़ने के लिये प्रेरित कर रहे है, ताकि उपेक्षित वार्ड का विकास हो सके। युवा रवि नें सुबाष नगर से सभासदी की ताल ठीक दी है।
बात -चीत में युवा समाज सेवी रवि ने कहा कि अगर वार्ड की सम्मानित जनता हमसे सुभाष नगर वार्ड के विकास के लिये उम्मीद लगायी है तो मै भी संकल्प वद्ध हूँ कि उनके उम्मीदों पर खरा उतरूँगा औऱ विकास के पैमाने पर नगरपालिका के इस वार्ड क़ो अव्वल नंबर पर बनाऊंगा । हर परिवार को सुख सुविधा, हर गली सुगम मार्ग, सुबिधा से युक्त नाली, हर परिवार को आवास, पेंशन, शौचालय आदि योजना का लाभ दिलाऊंगा तथा हर समय उनके सुख दुःख में मदद के लिये तत्पर रह कर खड़ा रहूँगा। श्री रवि ने कहा कि लोकतंत्र में लोक की सत्ता होती है और जन गण के मन से ही कोई अगुआ होता है।
इसलिए हमारी अपील आप सभी से है कि किसी लालच और बहकावे में न आएं और अपना सच्चा सभासद चुनें, जिससे आप के वार्ड का विकास होगा औऱ आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेगी l
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…