News Addaa WhatsApp Group Join करें

Laxmiganj Sugar Mill/धरना प्रदर्शन के 48वें दिन भी किसान बन्द लक्ष्मीगंज चीनी मिल चलने के तक धरनास्थल पर डटे रहेंगे किसान

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 8, 2022  |  9:34 PM

861 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill/धरना प्रदर्शन के 48वें दिन भी किसान बन्द लक्ष्मीगंज चीनी मिल चलने के तक धरनास्थल पर डटे रहेंगे किसान WhatsApp
Responsive image
  • सरकार हवाई जहाज कम्पनियों को जहाज में उपयोग की जाने वाले तेल पर 22% का वैट-टेक्स खत्म कर 1% करने की तरह ही समानता के आधार पर डीजल व पेट्रोल पर भी वैट-टैक्स 1% का करे जिससे किसानों,गरीबों,मध्यम वर्गीयों और आम-जनों को राहत पहुंच सके

कप्तानगंज/कुशीनगर। पिछले 13 वर्षों से जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये भारतीय किसान यूनियन (अ) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष- रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2017 से लगातार माँग किया जा रहा है तथा 22 नवम्बर 2021से पुन: बंद चीनी-मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। आज धरने के 48वें दिन किसानों को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कि किसानों की आवाज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुँच रही है और सत्ता के गलियारों में इसकी उठती गूँज साफ सुनाई दे रही है। श्री सिंह ने कहा कि सरकारों द्वारा किसानों की आवाज को दबाना इतना आसान नही है। आप लोगों ने जो इस मिल को चलवाने का संकल्प लिया है कि मिल नही तो, वोट नही,उसे क्रियान्वित भी करना है। इसका भी असर जन जन में व्याप्त हो रहा है। आप लोग धैर्य बनाकर गाँधीवादी तरीके से धरना-प्रदर्शन करते रहे। सरकार अपने आप आपकी माँग को मानने के लिये विवश हो जाएगी।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

संगठन के श्री सिंह ने धरना-स्थल पर डटे प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये नवभारत टाईम्स में प्रकाशित खबर को दिखाते हुए आगाह किया कि कोई भी और विशेषकर युवा वर्ग प्रलोभनों में न आयें। भाजपा की डबल इंजन सरकार की सरकार, किसान-मजदूर व जन-विरोधी सरकार जो किसानों,मजदूरों, ब्यापारियों और बेरोजगारों से झूठ पर झूठ बोलकर जैसे 100 दिनों में पड़रौना चीनी-मिल चलाने विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने गरीबों के खाते में ₹15 -15 लाख पहुंच जाने, खाद-बीज और महंगाई कम करने और किसानों- मजदूरों-ब्यापारियों और बेरोजगारों की हितैषी करने का झांसा देकर सत्ता में आई पार्टी रोज बड़े-बड़े पूंजीपतियों को करोड़ो-अरबों का लाभ देने का काम कर रही हैं, जैसे इस जिले में लक्ष्मीगंज की पहचान मिटाने और किसानों-मजदूरों-ब्यापारियों और बेरोजगारों का विनाश करने के लिए इस बन्द चीनी-मिल को नहीं चला रही है। इसी प्रकार धनाढ्यों के आवागमन को आसान करने और कोरोना व उससे बड़ी-बड़ी महामारी को विदेशों से लाने के लिए व गरीबों को बेघर करने के लिए कुशीनगर जिले की पांच-पांच बन्द चीनी-मिलों को चलाने के स्थान पर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाये जा रहे हैं, हमारे मिलों को बन्द कर धनाढ्यों के लिए वैश्विक पर्यटन केन्द्र बनाये जा रहे हैं। किसानों के खेती में, ट्रैक्टर में और आम गरीब और मध्यमवर्गीय जनमानस के दैनिक जीवन के उपयोग में आनेवाले ईघन- डीजल-पेट्रोल को सस्ता कर महंगाई कम करने के लिए टैक्स / वैट-टैक्स समाप्त या कम करने के स्थान पर धनाढ्यों के लिए हवाई जहाज उड़ाने वाली एयरलाइंस कम्पनियों को हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले तेल (एयरलाइन टर्बाइन फ्यूल) पर 22% का वैट-टैक्स खत्म कर मात्र 1% कर दिया है। हम मांग करते हैं कि यदि सरकार में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो, समानता के आधार पर डीजल व पेट्रोल पर भी वैट-टैक्स 1% कर महंगाई कम करे और हमारे लक्ष्मीगंज बंद चीनी-मिल को अविलम्ब चलवाय। अन्त में श्री सिंह ने कहा कि जबतक सरकार बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिए घोषणा करके कार्य प्रारम्भ नही कराती है तब-तक यह धरना प्रदर्शन अनवरत ऐसे ही जारी रहेगा।

इस मौके पर चाँदबली, सतनारायण,नरेश,सरल मियाँ, जगदीश राय,श्याम लाल राजभर, छेदी, रामशीष, जितेंद्र, श्रीकान्त, ठगई, रामावतार भारती, शकीम, दुखरन, आजिम मियां, हनीफ अंसारी, राजकुमार, सत्यनाराण, रामलखन, छेदी, फेकू, किशोरी देवी, श्रीकान्त, मैना देवी, लल्लन, दीपक यादव,वाजिब अली, बेचू, सुदामा यादव के साथ साथ अन्य किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking