कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना पर तैनात आरक्षी शशिकेश गोस्वामी को एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने सर्बोतम बीट पुलिस अधिकारी का प्रमाण पत्र देकर नवाजा है।
सनद रहे की अपराधियों के बारे में सटीक सूचना रखने, सम्भ्रांत व्यक्तियों से निरंतर संवाद करने तथा उनको व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़ने तथा अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने पर शशिकेश को यह प्रमाण पत्र दिया गया है।यहाँ यह बता देना लाजमी होगा की शशिकेश थाना हनुमानगंज पर तैनाती के पहले लगभग चार साल तक जिले के स्वाट टीम में अपना योगदान देकर कई बड़े घटनाओ का खुलाशे करने में अग्रिम पंक्ति में रहे है। अभी इस साल के पहली तारीख को ही सेना के वर्दी पहन कर शराब तस्करी करने वाले एक गैंग का खुलाशा करते हुए लग्जरी गाड़ी से शराब बरामद कर हनुमानगंज पुलिस के झोली में एक उपलब्धि दर्ज कराई है।
एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने शशिकेश को सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी का प्रमाण पत्र देकर उन्हें नवाजा है।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…