News Addaa WhatsApp Group Join करें

Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने को लेकर भाकियू (अम्बावता) का अनवरत धरना प्रदर्शन 12वां दिन भी जारी।

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 3, 2021  |  8:18 PM

945 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने को लेकर भाकियू (अम्बावता) का अनवरत धरना प्रदर्शन 12वां दिन भी जारी।

कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों द्वारा अनवरत धरना प्रदर्शन का आज 12 वां दिन है।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

शनिवार को धरना स्थल पर किसानों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने की माँग को लेकर हमारे द्वारा सूबे के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को लगातार ज्ञापन देकर माँग करने के उपरांत भी डबल इंजन की सरकार लक्ष्मीगंज क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है। अब इस क्षेत्र का किसान भाजपा की करनी और कथनी में कितना फर्क है समझ चुका है और आने वाले समय में इनसे कैसे निजात पाना है उसका भी विकल्प किसान तलाश रहा है। इस क्षेत्र के किसानों का कहना है की यदि चुनाव से पहले देश और प्रदेश की सरकार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये घोषणा करके कार्य शुरू नही कराती है तो अपने वोट के चोट से इस सरकार की जड़ खोदने का कार्य करेंगें | इस मौके पर बबलू खान,रामाधार यादव, धीरज, सरल मिया,निठुरी, मुन्नी लाल, शिवदुलारी देवी,सितारा खातून,रामाश्रय वर्मा, के साथ साथ सकड़ों किसान मौजूद रहे |

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking