News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: भाजपा की उपलब्धियों व विरोधी दलों की खामियों को बनाएं मुद्दा- अनुराग ठाकुर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2021  |  10:39 PM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: भाजपा की उपलब्धियों व विरोधी दलों की खामियों को बनाएं मुद्दा- अनुराग ठाकुर WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्री और भाजपा उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी सेल की टीम की बैठक में भाजपा की केंद्र और राज्य की उपलब्धियों के साथ विरोधी दलों की खामियों को मुद्दा बनाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के नाम उपलब्धियों की भरमार है, इसे जनता में परोसना भाजपा की मीडिया टीम की जिम्मेदारी है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

सर्किट हाउस के सभागार में देर शाम आहूत बैठक में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की उपयोगिता को समझाते हुए कहा कि भाजपा की टीम की सक्रियता सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने किसी एक उपलब्धि को वर्षो तक भुनाती थी, भाजपा के पास तो अनगिनत उपलब्धियां हैं, फिर हम पीछे क्यों रहें। कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में अभूतपूर्व काम किया है। विपक्षी दल अब मीडिया और जनता के बीच भ्रामक प्रचार, झूठे आरोप लगाकर जनता को बरगलाने का प्रयास करेंगे। मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया और आई टी संयोजकों को पूरी सजगता के साथ विपक्ष पर नजर रखते हुए विपक्ष के आरोपों का पूरी ताकत के साथ पलटवार करना होगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की मीडिया टीम को विपक्ष के आरोपों को तथ्यों के साथ बेनकाब करने के साथ सरकार व संगठन के खिलाफ फेक न्यूज का तुरंत पर्दाफाश करने को कहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा मीडिया टीम को प्रदेश से लेकर जिलों और मण्डल तक प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से समन्वय बनाना होगा और वहां के मीडिया प्रभारी और मीडिया कर्मियों से संवाद बना कर पूरे दम-खम और तथ्यों के साथ मीडिया को बताना होगा। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले हम विपक्ष थे, तो सोशल मीडिया का एजेंडा तय करते थे, जिसका नतीजा ऐतिहासिक जीत रही। फिर हमारी तैयारी ऐसी रहनी चाहिए कि एजेंडा भाजपा की टीम तय करे और विरोधी दल इसमें उलझे रहें। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक को गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी सांसद विवेक ठाकुर ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन व आईटी सेल के संयोजक अनादि देव पाठक ने किया।

इस अवसर पर अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी, पियूष मिश्रा,क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ विनय सिंह जेआरएफ, क्षेत्रीय मीडिया सम्पर्क प्रमुख सिद्धार्थ पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी कुशीनगर विश्वरंजन कुमार आनन्द, देवरिया अम्बिकेश पांडेय, सन्तकबीरनगर ब्रम्हा नन्द पाण्डेय, बस्ती दिव्यांशु विक्रम सिंह, गोरखपुर महानगर चन्दन आर्य, अनुभव बाजपेई,निलेश पांडे,रागिनी गुप्ता,प्रखर पाण्डेय,विमल पांडे,विश्वप्रताप सिंह,विश्वनाथ गिरी आदि मौजूद रहे।

राज पाठक/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking