News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2023  |  5:17 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार
कुशीनगर । जब एक ही उल्लू काफी था,बर्बाद गुलिस्ता करने का,तो हर एक डाल पे उल्लू बैठा है,अंजाम गुलिस्ता क्या होगा? यह कहावत आज कुशीनगर जिले के  कप्तानगंज तहसील में  चिरतार्थ हुआ है। जमीन पैमाइस के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ एक लेखपाल साहब को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर की टीम ने दस हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के तहसील कप्तानगंज निवासी ने तहसील क्षेत्र के बारवा महादेवा हल्का लेखपाल सुरेश शर्मा पुत्र सुदामा शर्मा निवासी जंगल लाल छपरा थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर को अपने जमीन पैमाइस धारा चौबीस के अंर्तगत करने के लिए बार बार अनुरोध किया जा रहा था,जिसके एवज में उक्त लेखपाल द्वारा दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत अधिकारियों से किया।
उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान लेकर शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर के इंस्पेक्टर शिवमनोहर यादव मय टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ उक्त लेखपाल को  जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला कस्बा में बाबा कैंपलेक्स के अंदर गली से गिरफ्तार किया है।
निरीक्षक एंटी करप्शन टीम शिव मनोहर यादव ने इस संवाददाता को बताया की आरोपी लेखपाल के विरुद्ध थाना रामकोला में अभियोग पंजीकृत कराते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी व कार्यवाही वाली टीम में निरीक्षक शिव मनोहर यादव, निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उ०नि० विजय नारायण प्रधान, उ०नि० नीरज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चन्द्रभान मिश्र, दिलीप कुमार, चन्द्रभान वर्मा, आरक्षी पंकज मौर्य, रूपेश कुमार सिंह, चालक शैलेन्द्र कुमार सिंह सम्लित रहे.

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking