Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

पुलिस मुठभेड़ से फरार कुशीनगर का शराब तस्कर गिरफ्तार, तीन और की तलाश में जुटी बिहार पुलिस

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Oct 2, 2024, 5:44 PM IST • अब तक 392 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश सीमा से मात्र दस किलो मीटर दूर पर दिन के उजाले में बिहार पुलिस से शराब तस्करो से हुए मुठभेड़ में घटना स्थल से फरार दूसरा अभियुक्त मैनुद्दीन को कुचायकोट पुलिस ने बलथरी चेकपोस्ट से उस समय दबोचा है,जब शराब तस्कर बस से कही भाग रहा था। अभी भी इस मुठभेड़ में पुलिस डायरी में नामजद हुए तीन अभियुक्त पुलिस के पकड़ से दूर है,इनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश कर रही है।
यहां बताना लाजमी होगा की अभी तीन दिन पहले हाईवे के रास्ते शराब की खेप को शराब तस्कर ऊंचे कीमत पर बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे,की यूपी सीमा से मात्र दस किलो मीटर दूर बिहार पुलिस से मुठभेड़ हो गई,जिसमे बिहार  पुलिस का एक होम गार्ड की पेट में गोली लगी थी,वही जवाबी कार्यवाही में एक शराब तस्कर की पैर में गोली लगी,दिनों की प्राथमिक उपचार चल रहा है, लेकिन घटना स्थल से फरार लोगो के विषय में घायल तस्कर से मिली जानकारी के बाद इस प्रकरण में कुल पांच लोग अभियुक्त बनाए गए है,जिसमे दूसरा अभियुक्त कुशीनगर जिले के ग्राम सौहरोना थाना कोतवाली पडरौना निवासी मैनुद्दीन अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी को जरिए मुखबिर सूचना पर कुचायकोट पुलिस ने बलथरी चेकपोस्ट पर एक सवारी बस से दबोचने में सफल हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए शराब तस्कर द्वारा शराब तस्करी की बताई गई राज को तह में रख कर बिहार पुलिस यूपी पुलिस की सहयोग लेकर जांच कर रही है,जिसकी मैंटीरिंग खुद पुलिस अधीक्षक गोपालगंज द्वारा की जा रही है।  इस प्रकरण के शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
इधर मुठभेड़ में कुशीनगर के शराब तस्करों का नाम प्रकाश में आने पर कुशीनगर पुलिस भी उन सभी का अपराधिक कुंडली मिलान कर रही है, जो उक्त प्रकरण में नामजद हुए है,साथ ही उनका बिहार में कनेक्शन की क्या है,इस विषय पर भी कुशीनगर पुलिस की पैनी निगाह टिकी है। बहरहाल हाईवे के रास्ते बिहार प्रदेश में शराब की खेप की नित्य परिगमन जारी है,जिसका उदाहरण है सीमावर्ती इलाकों में बिहार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बरामदगी।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi