News Addaa WhatsApp Group Join करें

माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 16, 2025  |  4:29 PM

159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न
  • निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार दूबे, गोविंद प्रसाद जिलामंत्री

सुकरौली/कुशीनगर।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला इकाई का चुनाव रविवार को नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह की देखरेख में चुनाव अधिकारी देवरिया जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सर्वसम्मति से अनिल कुमार दूबे को जिलाध्यक्ष घोषित किया। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

लक्ष्मीगंज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार पांडेय ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार दूबे का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर सभी शिक्षकों ने ध्वनिमत से समर्थन किया। ओमप्रकाश सिंह को जिला इकाई का संरक्षक बनाया गया। जिलामंत्री पद पर गोविंद प्रसाद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर यशवंत चौधरी, मदन सिंह, अमित नाथ तिवारी, महेंद्र पांडेय, मुकेश कुमार व नीलम गुप्ता निर्विरोध चुने गए। संयुक्त मंत्री पद पर अमित पांडेय, सुरेंद्र सिंह, रामअवध यादव, सूर्यप्रकाश, दिलीप सिंह व समरजीत कन्नौजिया निर्विरोध चुने गए। जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए पवन पांडेय, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र तिवारी व रामसुमिरन मौर्य निर्विरोध चुने गए। प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए धर्मेंद्र त्रिपाठी, गजेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश पांडेय व अनिल वर्मा निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही अन्य पदों पर नामों की घोषणा जिलाध्यक्ष द्वारा की जायेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी ने बधाई दिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने जिले के सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि नई कार्यकारिणी में युवाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। जिससे जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को हल कराने में आसानी होगी।

इस दौरान देवरिया के कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, आय व्यय निरीक्षक गोरख गुप्ता, बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, बेलवा बलुआ के प्रधानाचार्य सूर्य प्रताप सिंह, इकाई अध्यक्ष शम्भूनाथ गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, इंद्रेश कुमार, उमाकांत मिश्र, डॉ. बृजेश कुमार चौहान, कामाख्या नारायण मिश्र, राजेश कुमार सिंह, लक्ष्मी मिश्र आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking