News Addaa WhatsApp Group

मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 16, 2025  |  8:04 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
  • ममता मिश्रा अध्यक्ष,मंजू मौर्या महामंत्री,जसवंती सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनी गयी
  • कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के लिये मैं हूँ तत्पर-सीएमओ

पड़रौना/कुशीनगर। रविवार को जिला पंचायत के सभागर में मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसा अपहरणकर्ता, 15 दिन बाद...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि कर्मचारी के समूह की बातों को शासन तक पहुचाने के लिये संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों का यह दायित्व है कर्मचारियों की समस्याओं का निदान अवश्य कराने का प्रयास करें। संगठन की मजबूती के लिये ऐसे अधिवेशन होते रहने चाहिये। उन्होंने ने कहा कि मेरे स्तर से कमर्चारियों की जो भी समस्याओं का निराकरण होना है उसे यथाशीघ्र मेरे तक पहुँचाये ताकि उसका मैं निराकरण कर सकू।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ,उत्तर प्रदेश मीरा पासवान ने कहा कि जिले के कर्मचारियों की जो भी समस्या हो उसका निराकरण सम्बंधित से मिलकर अवश्य कराये। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश संगठन लगातार प्रयासरत है कि जो भी कर्मचारियों की समस्या शासन स्तर से लंबित है उसका निराकरण यथाशीघ्र कराया जा सके। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रभुनन्दन उपाध्याय ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों के लिये कार्य करती है। कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के लिये संगठन के पदाधिकारी को सदैव तत्पर रहना चाहिये। अधिवेशन को प्रदेश सचिव सयुक्त एनएचएम संघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष टीबी सेवा उ प्र आशुतोष कुमार मिश्र,आयुर्वेद एवं यूनानी फार्मसिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी,एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र पांडेय, संरक्षक वीरेंद्र दीक्षित,एल टी संघ के जिलाध्यक्ष अश्वत्थामा मिश्र ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता मिश्र ने किया एवं संचालन जिला मंत्री सत्यप्रकाश रावत तथा सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

अतिथियों के प्रति आभार बीएसडब्ल्यू संघ के जिला अध्यक्ष धुव्र शर्मा ने प्रकट किया। स्वागत गीत सीएचओ रंजना गौड़ एवं एएनएम शकुंतला ओझा ने प्रस्तुत किया।

सर्वसम्मति से मातृ शिशु एवं महिला कल्याण जनपद कुशीनगर के लिये ममता मिश्रा को अध्यक्ष,जसवंती सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मंजू मौर्या महामंत्री चुनी गयी।

इस दौरान कोषाध्यक्ष राकेश मद्देशिया,राजेश ओझा,आनन्द दुबे,आशुतोष दुबे,सुमित श्रीवास्तव,शिवब्रत सिंह,विश्राम राव,अरुण सिंह,नरेंद्र सिंह,अश्वनी त्रिपाठी,रम्भा देवी,पुनीतासुमन,मीना देवी,सितारा शर्मा,रेणु श्रीवास्तव, पूजा,तरन्नुम आदि उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा: सड़क दुघर्टना में युवती की मौत
हाटा: सड़क दुघर्टना में युवती की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा देवरिया मार्ग पर रामपुर गाव के सामने…

कोर्ट के बुलावे को समझा मजाक, पटहेरवा पुलिस ने दबोच
कोर्ट के बुलावे को समझा मजाक, पटहेरवा पुलिस ने दबोच

कुशीनगर । जिले की पटहेरवा पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की लगातार अनदेखी कर…

पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसा अपहरणकर्ता, 15 दिन बाद नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद
पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसा अपहरणकर्ता, 15 दिन बाद नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पंद्रह…

सलेमगढ़ स्टेट की डॉ. उत्तरा सिंह बनींआईसीएसएसआर में उपनिदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर
सलेमगढ़ स्टेट की डॉ. उत्तरा सिंह बनींआईसीएसएसआर में उपनिदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील के सलेमगढ़ स्टेट निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह एवं श्रीमती विभा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking