रामकोला/कुशीनगर। शनिवार रात रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर धर्मसमधा मंदिर के पास एक बाइक और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को रामकोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…