News Addaa WhatsApp Group Join करें

मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम, कप्तानगंज पुलिस ने रातभर की मशक्कत के बाद सकुशल ढूंढकर परिवार से मिलाया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 18, 2026  |  4:19 PM

552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम, कप्तानगंज पुलिस ने रातभर की मशक्कत के बाद सकुशल ढूंढकर परिवार से मिलाया

कुशीनगर। मां की मामूली डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकले 13 वर्षीय बालक को कप्तानगंज पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई, सतर्कता और सक्रिय पुलिसिंग का परिचय देते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना कप्तानगंज क्षेत्र के झझवा टोला, एकलव्यनगर वार्ड नंबर-06 निवासी श्रीमती राधिका देवी ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय भांजा सन्नी चौहान, पुत्र संजय चौहान, निवासी बगहिया टोला, थाना श्यामदेउरवा (जनपद महाराजगंज), पिछले छह दिनों से अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार रात करीब 10:20 बजे मां की डांट-फटकार से नाराज होकर वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन, पूछताछ और लगातार प्रयास किए। आखिरकार पुलिस की मुस्तैदी और अथक प्रयास रंग लाए तथा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कप्तानगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय,उपनिरीक्षक कुलदीप मौर्य,कांस्टेबल प्रशांत यादव,कांस्टेबल अभिषेक सिंह,महिला कांस्टेबल संजना आनंद की भूमिका अहम रही।

कप्तानगंज पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि संवेदनशीलता, तत्परता और सक्रिय पुलिसिंग से न केवल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है, बल्कि मुश्किल घड़ी में लोगों का भरोसा भी मजबूती से जीता जा सकता है।

परिजन बोले..!

परिजन का कहना है कि थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता लाई रंग, परिजनों ने कहा— “समय रहते पुलिस ने हमारे बच्चे को सुरक्षित लौटाकर बड़ी चिंता दूर कर दी”।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking